Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह हस्बैंड की डेथ के बाद वाइफ ने भी सबके सामने तोड़ा दम

… और इस तरह हस्बैंड की डेथ के बाद वाइफ ने भी सबके सामने तोड़ा दम

Kolkata news : ऐसा बहुत कम होता है। पति की मौत कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो जाए। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भरतपुर थाना क्षेत्र के भोलता गांव में ऐसा ही हुआ है। बताया जाता है कि यहां की रहने वाली 63 वर्षीय नियति मंडल की अपने पति स्वामी शंकर मंडल की मौत के 3 मिनट बाद ही मौत हो गई। जब यह पत्नी अपने पति के शव पर सिर रखकर रो रही थी, कुछ देर बाद उसने जवाब देना बंद कर दिया। नियति को चुप देखकर गांव वालों ने उसका नाम पुकारना शुरू क‌िया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह अब नहीं रही और अपने पति के शव के पास गिर पड़ी।

ये भी पढ़े:नई तिथियों की घोषणा के साथ यूपी में फिर से कांस्टेबल बहाली की प्रक्रिया शुरू, अब…

दिवंगत दंपती के तीन बच्चे

बताया जाता है कि दिवंगत दंपत्ति के तीन बच्चे थे- एक बेटा अनंत मंडल और दो बेटियां पुतुल और बुरी, जिनकी शादी काफी समय पहले हो चुकी थी। भोलता गांव के सभी लोगों का नियति और स्वामी शंकर मंडल से सौहार्दपूर्ण संबंध था। इस गांव के बच्चे उन्हें अपना दादा-दादी कहकर बुलाते थे। कुछ दिन पहले उन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद के भरतपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। अस्पताल से घर लौटने के बाद वे बिस्तर पर भी पड़े रहे। करीब छह दिन बिस्तर पर रहने के बाद 23 जुलाई को रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई थी।

Share this:

Latest Updates