Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह अचानक ट्रक से सड़क पर गिर गया भारतीय सेना का वार टैंक

… और इस तरह अचानक ट्रक से सड़क पर गिर गया भारतीय सेना का वार टैंक

National News Update, Haryana, Bahadurgarh, Army Tank : रविवार को भारतीय सेना का एक वार टैंक ट्रक से गिरकर सड़क पर आने की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली से सटे हरियाणा बहादुरगढ़ में भारतीय सेना का एक युद्धक टैंक ट्रक से गिर गया। हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे के पास आसौदा टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां अंबाला से चेन्नई जा रहे भारतीय सेना का युद्धक टैंक अचानक ट्रांसपोर्ट ट्रक से सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि सेना के टैंक के सड़क के बीचों बीच आ गिरने से थोड़ा यातायात जरूर प्रभावित हुआ। लेकिन, बाद में आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक को थोड़ा साइड में करवाया गया।

जिस लोहे के चैन से बांधा गया था टैंक अचानक टूट गया

हरियाणा के अंबाला से भारतीय सेना का टैंक ट्रांसपोर्ट ट्रक पर लाद कर चेन्नई ले जाया जा रहा था। वह केएमपी पर स्थित आसौदा टोल प्लाजा पार करके एक किलोमीटर ही पहुंचा था कि जिस लोहे की चैन से वह बांधा गया था वह अचानक टूट गई। जिससे भारतीय सेना का युद्ध टैंक सड़क के बीचों बीच आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन भारतीय सेना का युद्ध टैंक इस तरह से सड़क के बीचो-बीच आखिर कैसे आ गिरा, इस मामले की जांच पुलिस और सेना के अधिकारी कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates