Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ANDHRA PRADESH : एरुल जिले की केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से लगी भीषण आग, 6 लोगों की गई जान, 4 बिहार के, 12 जख्मी, सीएम ने…

ANDHRA PRADESH : एरुल जिले की केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से लगी भीषण आग, 6 लोगों की गई जान, 4 बिहार के, 12 जख्मी, सीएम ने…

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की जान जाने की सूचना है। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की की बात मीडिया रिपोर्ट से मिल रही है है। मृतकों में 4 बिहार के बताए जा रहे हैं। यह घटना 13 April को आधी रात के गैस रिसाव के कारण हुई।

गैस रिसाव से हुआ हादसा

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार एरुल जिले के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से फैक्ट्री में आग लगी। आग लगने के समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में अठारह व्यक्ति काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 

मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Share this:

Latest Updates