Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी ने 190 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, यूपी, हरियाणा में की छापेमारी

ईडी ने 190 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली, यूपी, हरियाणा में की छापेमारी

New Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 190 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से सम्बन्धित है। कम्पनी पर आरोप है कि उसने बैंक आॅफ बड़ौदा के साथ धोखाधड़ी की।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा तथा हरियाणा के पानीपत में कम से कम दस जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। ये ठिकानें कम्पनी से जुड़े निदेशकों, प्रमोटरों, साझेदारों, आॅडिटरों और अन्य साजिशकर्ताओं से जुड़े हैं, जिनकी जांच 190 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में की जा रही है। यह मामला श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से सम्बन्धित है, जिसमें बैंक आॅफ बड़ौदा (पूर्व में देना बैंक) के साथ धोखाधड़ी की जाने का आरोप है।
श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी स्टील उत्पादों का निर्माण करती है। हालांकि, प्रमोटरों से उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए तुरंत सम्पर्क नहीं किया जा सका। इस मामले कम्पनी के निदेशक, प्रमोटर्स और कम्पनी के प्रबंधन में शीर्ष पर बैठे लोग जांच के मुख्य घेरे में हैं।

Share this:

Latest Updates