Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी

Former Congress leaders Suresh Pachauri, Shivraj Singh and Mohan Yadav joined BJP and got membership, MP news, Madhya Pradesh news, Bhopal News, MP politics : मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि कांग्रेस की सरकार में वह कई मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। सुरेश पचौरी लगातार चार बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। शनिवार 9 मार्च को भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरेश पचौरी का स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

मोदी के नेतृत्व में काम करने आए हैं पचौरी

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सुरेश पचौरी को पार्टी में शामिल करने के दौरान कहा कि पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति के संत रहे हैं। कांग्रेस में ऐसे व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं है, इसलिए उन्हें लगा कि अब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहिए। इसी कारण वह भाजपा में शामिल हुए हैं। शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी अपने साथ कांग्रेस के कई नेताओं और अपने समर्थकों भाजपा में शामिल करवाया है। 

पचौरी के अलावा ये भी शामिल हुए भाजपा में

भाजपा में शामिल होने वालों में धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पिपरिया से पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पालिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा आदि हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा कांग्रेस को लगातार झटका दे रही है। इससे कांग्रेस की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। सुरेश पचौरी ने 1972 में कांग्रेस के साथ बतौर कार्यकर्ता  जुड़े थे। इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रह चुके है।

Share this:

Latest Updates