Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक और भाजपा कार्यकर्ता को मार डाला,  तृणमूल पर लगा हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक और भाजपा कार्यकर्ता को मार डाला,  तृणमूल पर लगा हत्या का आरोप

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।  पुरुलिया जिले की पूंचा पंचायत अंतर्गत मानस महतो नाम के भाजपा कार्यकर्ता का शव शनिवार को बरामद किया गया है। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान है। इसके आधार पर भाजपा दावा कर रही है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी है। पार्टी के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने यह दावा किया है।

ममता बनर्जी से पूछा- और कितनी बलि चाहिए आपको

उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि एक बार फिर पुरुलिया जिले के पूंचा इलाके में रात के समय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मानस महतो को मौत के घाट उतार दिया है। ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने लिखा है कि माननीय आपको और कितने लोगों की बलि चाहिए? और कितनी मां की गोद उजाड़ कर आप शांत होंगी? आपको धिक्कार। बता दें कि पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा के 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारने के आरोप लगे हैं।

Share this:

Latest Updates