Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में फिर भीषण आग, कई टेंट जले, छतनाग के पास टेंट सिटी में इस बार हादसा

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में फिर भीषण आग, कई टेंट जले, छतनाग के पास टेंट सिटी में इस बार हादसा

Prayagraj news : महाकुम्भ में एक बार फिर गुरुवार को दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए हैं। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी है। झूंसी की तरफ छतनाग के पास मेला के किनारे यह घाट है। प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाए गए वैदिक टेंट सिटी में आग लगी है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जहां आग लगी, वहां पब्लिक नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं है। कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, आग किस वजह से लगी, अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

महाकुम्भ के मेला क्षेत्र में 19 जनवरी को शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी थी। गीता प्रेस के 180 कॉटेज आग में जल गए थे। महाकुम्भ प्रशासन के अनुसार, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

यह संयोग ही है कि पिछली बार जब आग लगी थी, तो प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में ही थे। गुरुवार को जब आग लगी,  तो प्रदेश के दोनों सबसे बड़े अधिकारी मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ही हैं। दोनों अधिकारी कल हुई भगदड़ के कारणों की पड़ताल के लिए पहुंचे हैं। इस भगदड़ में तीस लोगों की मौत हो गई थी। करीब 60 लोग घायल हैं। 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।

Share this:

Latest Updates