Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विराट कोहली के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर भारत लौटी अनुष्का शर्मा, साझा की अपनी तस्वीरें

विराट कोहली के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर भारत लौटी अनुष्का शर्मा, साझा की अपनी तस्वीरें

पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत लौट आई हैं। भारत लौटने के बाद उन्होंने मालदीव ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के बीच साझा की है। इन तस्वीरों को देखने से महसूस हो रहा है की अभी भी उनका दिल मालदीव में ही बसा हुआ है। 

फोटो कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया

मालदीव से भारत लौटी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह काले रंग की मोनोकिनी पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने राउंड हैट पहनी हैं और शर्माते हुए शानदार पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर समुद्र के किनारे ली गई है। दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। मोनोकिनी में अनुष्का का फिगर कमाल का लग रहा है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, ‘जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।

चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी अनुष्का

सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस अनुष्का की इन दोनों तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इन दोनों तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। और उनकी फिल्म की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

Share this:

Latest Updates