Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महज फल ही नहीं, औषधि भी है सेब…बनाता है स्वास्थ्य, बढाता है सौंदर्य

महज फल ही नहीं, औषधि भी है सेब…बनाता है स्वास्थ्य, बढाता है सौंदर्य

Health news : फलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है, लेकिन जब बात स्वास्थ्य और सौंदर्य की आती है, तो सेब हमारे गालों को गुलाबी बनाने में अव्वल नजर आता है। सम्भवत: यही कारण रहा होगा, जो फलों में सेब को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण यह एक औषधि के रूप में देखा जाता है। वैज्ञानिकों के मतानुसार, सेब छोटी-मोटी बीमारी ही नहीं, बल्कि कैंसर जैसे भयावह रोग को भी दूर करने की अद्भुत क्षमता रखता है। सेब न सिर्फ एक पाचक फल है, बल्कि पेट में अम्लीयता भी पैदा नहीं होने देता। और तो और, भोजन को जल्द पचाने में अपनी अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए भोजन करने के उपरांत एक सेब जरूर खायें।

चिकित्सकों की मानें, तो प्रतिदिन सेब खाने से हरेक रोगी को अनेक फायदे पहुंचते हैं, जिसका सभी मौसम में किसी भी उम्र के लोग प्रयोग आसानीपूर्वक कर सकते हैं। तभी तो कहा जाता है, ‘एक सेब रोज खाइये, डाॅक्टर को दूर भगाइये।’ खाने में पौष्टिक सेब में विटामिन ए, बी व सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बीमारी के जोखिम को पूरी तरह कम कर देते हैं। अत: रोगियों को बीमारी के बाद भी डाॅक्टर प्राय: सेब का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए, अब जानते हैं सेब के उन तमाम चिकित्सीय गुणों के बारे में, जिन के कारण इसकी तुलना एक औषधि के रूप में भी की जाती है।

यह भी पढ़े : डायबिटीज के मरीज सोने से पहले पानी में मिला कर पी लें ये 05 मसाले… जड़ से खत्म हो जायेगा ब्लड शुगर

सेब खाने से होनेवाले लाभ

शरीर को बलिष्ठ बनाये

सेब में फास्फोरस और लौह तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो व्यक्ति के शरीर को हृष्ट-पुष्ट, फुर्तीला और बलवान बनाता है। यही नहीं, यह हृदय को शक्तिशाली और बुद्धि को तीव्र करता है। इसके अलावा, यह दुर्बल शरीर को मोटा और तेजस्वी बनाये रखने के लिए भी सर्वोत्तम पोषक फल है।

भूख बढ़ाये  

जिन व्यक्तियों को भूख कम लगती है, उनके लिए सेब बहुत फायदेमंद है। ऐसे व्यक्तियों को नित्य एक बड़ा सेब अमल में लेना चाहिए। इससे उन्हें भूख खुल कर अच्छी तरह लगने लगेगी।

दांतों को मजबूती प्रदान करे 

बच्चे के जन्म के उपरान्त जब उनके पूरे दांत निकल आयें और वे सभी चीजों को कुतर-कुतर कर खाना शुरू कर दें, उसे रोजाना एक सेब का रस पिलाना बिलकुल ना भूलें, क्योंकि यह बच्चों के दांतों को मजबूती प्रदान करता है।

महिलाओं के सौंदर्य को बचाये

जन्म से बच्चों को स्तनपान करानेवालीं महिलाएं रोज एक बड़ा लाल सेब खायें, तो इससे उनकी शारीरिक सुडौलता एवं सौंदर्य हमेशा बरकरार रहेगी।

सिरदर्द मिटाये

अक्सर सिर में दर्द की शिकायत रहनेवाले व्यक्तियों को सेब की दो फांक करके उन पर नमक लगा कर एक सप्ताह तक लगातार खाना चाहिए। इससे उनकी इस समस्या का जल्द ही निदान हो जायेगा।

कब्ज का खात्मा करे

कब्ज से परेशान लोगों के लिए सेब बहुपयोगी फल है। सुबह-शाम पका हुआ सेब खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। सेब का रस पाचन शक्ति को भी गति प्रदान करता है। इस कारण मरीज की परेशानी जल्द ही दूर हो जाती है।

Share this:

Latest Updates