Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tmc छोड़कर BJP में शामिल होने वाले अर्जुन सिंह अब रहेंगे जेड श्रेणी की सुरक्षा में 

Tmc छोड़कर BJP में शामिल होने वाले अर्जुन सिंह अब रहेंगे जेड श्रेणी की सुरक्षा में 

Arjun Singh, who left TMC and joined BJP, will now be under Z category security, Kolkata news, Barrackpore news,West Bengal news : भाटपाड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड रामनगर कॉलोनी में मंगलवार को हुई गोलीबारी के दूसरे दिन ही बैरकपुर के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी की गयी है। अब अर्जुन सिंह छह केंद्रीय बल के जवानों की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे, अब तक उन्हें राज्य पुलिस की ओर से सुरक्षा दी जा रही थी। इस बाबत भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हें पहले भी यह सुरक्षा मिली थी और फिर मिल गयी है। अर्जुन सिंह ने टिकट मिलने के साथ ही दावा किया था कि वे गत बार की तरह ही इस बार भी नैहाटी में भारी मतों से तृणमूल को पराजित करेंगे। इसके तहत उन्होंने अपना चुनाव प्रचार अभियान नैहाटी के गौरीपुर से शुरुआत कर दी गयी।  

यहां के लोग भाजपा के साथ

अर्जुन सिंह ने कहा कि बैरकपुर में गुंडागर्दी के खिलाफ लोग वोट देंगे। यहां जनता, व्यवसायी, आम लोग तृणमूल के गुंडों के खौफ को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। नैहाटी, बीजुपर में जैसे व्यवसायियों को वसूली के लिए सरेआम पीटा जा रहा है। यह और नहीं चलेगा। वहीं इसदिन उन्होंने फिर एक बार पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि गुडों को वर्दी का डर नहीं है। यही कारण है कि संदेशखाली से ही गुंडाराज के विरुद्ध आवाज उठनी शुरू हो गयी है। मनोज बनर्जी ने कहा कि बैरकपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में हमारा चुनावी कार्यालय होगा। लोगों की जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है, उससे यह साफ है कि लोग भाजपा के साथ हैं।

Share this:

Latest Updates