Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का जवान बलिदान, अभियान जारी

किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का जवान बलिदान, अभियान जारी

किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। इस दौरान आतंकी गोलीबारी में घायल हुए सेना के जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मारे गए आतंकियों के शव फिलहाल बरामद नहीं किये जा सके हैं।

सेना की 2 पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, 7वीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने आज सुबह सिंहपोरा चटरू गांव के शारी और मंड्राल ढोक इलाके के बीच तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे तो मौके पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि, अभी तक उनके शव बरामद नहीं किये जा सके हैं। इस दौरान घायल सेना का जवान बलिदान हो गया है। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था।

Share this:

Latest Updates