Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में आर्मी के जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लेह लद्दाख में तैनात है जवान

रांची में आर्मी के जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लेह लद्दाख में तैनात है जवान

Army jawan’s wife gang raped in Ranchi, jawan is posted in Leh Ladakh, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत खरसिदाग गोपी क्षेत्र में मंगलवार को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। यहां आधी रात को आर्मी के जवान की पत्नी के साथ चार युवकों में सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बाबत महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी कराया है। ग्रामीण एसपी मंगलवार की देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उनके साथ डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडे और नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद मौजूद थे। 

आधी रात को अर्ध निर्मित घर में घुसकर की दरिंदगी 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति सेवा का जवान है। वह लेह लद्दाख में पदस्थापित है। बताया जाता है कि जवान खूंटी जिले का निवासी है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए वह रांची के कोकर में ही किराए के मकान में परिवार को रखता था। आर्मी जवान ने रांची के लाल खटंगा में जमीन खरीदी थी। वह वहां मकान बनवा रहा था। ड्यूटी पर जाने के बाद जवान की पत्नी लाल खटंगा के अर्ध निर्मित मकान में रहकर उसका काम कर रही थी। उसके साथ एक 4 माह का और दूसरा 7 साल का बेटा साथ रहते थे। मनचलों ने मौका देखकर मंगलवार की रात अर्ध निर्मित घर में घुस गए और जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

जल्दी गिरफ्तार किए जाएंगे दोषी

पूछताछ और जांच पड़ताल करने के बाद ग्रामीण एसपी ने कहा कि चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates