Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Arrest Warrant : सरयू राय ने कोर्ट से अपने गिरफ्तारी वारंट को बताया अफवाह, व्हाट्सएप ग्रुप पर…

Arrest Warrant : सरयू राय ने कोर्ट से अपने गिरफ्तारी वारंट को बताया अफवाह, व्हाट्सएप ग्रुप पर…

Jharkhand Update News, Ranchi, Arrest Warrant, Saru Rai Said It Fake : झारखंड के अत्यंत चर्चित और अनुभवी MLA सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि एमपी-एमएलए कोर्ट चाईबासा ने मेरे विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना प्रभारी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वारंट तो दूर थाना में अभी तक कोर्ट से इस बारे में कोई समन तक नहीं आया है। सरयू राय गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अभी तक कोई समन नहीं

सरयू ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 6 मई, 2022 को कोरोना प्रोत्साहन राशि के वितरण में अनियमितता संबंधी मेरे वक्तव्य पर एमपी-एमएलए कोर्ट चाईबासा में मानहानि का मुकदमा संख्या 121/2022 दायर किया था। ऐसे मुकदमे में कोर्ट प्रतिवादी को जमानतीय धारा में समन करके बुलाता है और उसके बाद मुकदमा आरंभ होता है। अभी तक ऐसा कोई समन न तो मुझे मिला है और न ही बिष्टुपुर थाना को मिला था।

18 मई को हुई थी केस की सुनवाई

न्यायालय ने गत 18 मई, 2022 को इस केस की सुनवाई की थी। मुकदमें की अगली तारीख 21 जुलाई, 2023 निर्धारित हुई है। उस दिन मैं न्यायालय के समक्ष उपस्थित होउंगा और आवश्यकता पड़ी तो मुकदमे में जमानत हासिल करने की प्रार्थना करूंगा।

उल्लेखनीय है कि प्रोत्साहन राशि मानहानि मामले में पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित नहीं रहने के कारण कोर्ट ने सरयू राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

Share this:

Latest Updates