Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अरुणाचल : भूस्खलन से चार लोगों की मौत, तीन घायल

अरुणाचल : भूस्खलन से चार लोगों की मौत, तीन घायल


Itanagar News : अरुणाचल प्रदेश के पापूम पारे जिला के कार्सिंगस में बुधवार की सुबह भारी बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश परिवहन सेवा (एपीएसटीएस) की केन्द्रीय कार्यशाला की दीवार ढह जाने से 04 लोगों की जान चली गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
घटना बुधवार तड़के करीब 1.30 बजे हुई, जब दीवार विपरीत दिशा में गिर गई, जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान उर्मिला विश्वास, विकास विश्वास, मुकीबुर रहमान और पॉल के रूप में की गयी है। घायलों में आकाश विश्वास, राकेश विश्वास और अरुण अली के रूप में पहचान की गयी है।
नाहरलगुन के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाबो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल सहायता प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।’

Share this:

Latest Updates