Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अरविंद केजरीवाल बोले- सत्येंद्र जैन को फंसाया जा रहा है, वह दोषी होते तो मैं खुद ही निकाल देता 

अरविंद केजरीवाल बोले- सत्येंद्र जैन को फंसाया जा रहा है, वह दोषी होते तो मैं खुद ही निकाल देता 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ईडी द्वारा सत्येंद्र जैन पर दायर किया गया केस फर्जी है। हमारी सरकार कट्टर ईमानदार है। हम कट्टर ईमानदार पार्टी हैं। हम एक पैसे का भी भ्रष्टाचार ना करते हैं और ना ही बर्दाश्त करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सत्येंद्र जैन दोषी होते तो मैं उन्हें खुद पार्टी से निकाल देता।

पंजाब मामले का दिया उदाहरण

केजरीवाल ने कहा कि “अभी कुछ दिन पहले पंजाब में एक मंत्री की ऑडियो रिकॉर्डिंग थी और इसके बारे में किसी एजेंसी विपक्ष या मीडिया को नहीं पता था। उन्होंने कहा कि हम चाहते तो मामले को दबा सकते थे, लेकिन हमने खुद उस मंत्री के खिलाफ एक्शन ले कर उसको गिरफ्तार करवा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा ही पांच साल पहले दिल्ली में हुआ था हमारे एक मंत्री की हमारे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग आई थी। उस दौरान मैंने उसे मंत्रालय से भी बर्खास्त किया था।”

हम एजेंसी का इंतजार नहीं करते खुद कार्रवाई करते हैं

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “हम किसी एजेंसी का इंतजार नहीं करते हैं भ्रष्टाचार पर खुद ही एक्शन लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के केस को खुद देखा है। मामला पूरी तरह से गलत है उन्हें राजनीतिक कारणों की वजह से फंसाया गया है। हमें देश की न्याय प्रणाली पर भरोसा है वह निर्दोष साबित होंगे। विपक्ष के हमला पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही है हमला करना अगर वह गुनहगार होते तो अब तक उन्हें मैं खुद ही निकाल चुका होता।

Share this:

Latest Updates