Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोड्डा में महिला के साथ रंगरेलियां मनाते धराया एएसआई, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, इज्जत तार-तार

गोड्डा में महिला के साथ रंगरेलियां मनाते धराया एएसआई, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, इज्जत तार-तार

Gonda news : झारखंड के गोड्डा नगर थाना के एक एएसआई की करतूत ने खाकी वर्दी को कलंकित कर दिया। एक महिला संग रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के मोल-तोल के बाद महिला की इज्जत की कीमत तय कर उसे दो लाख रुपये दिए गए। इसके बाद एएसआईको ग्रामीणों ने बंधन मुक्त किया। मामला गोड्डा के राजाभीठा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव का है, जहां मंगलवार की देर रात यह सब हुआ।

ग्रामीणों ने दोनों को पोल में बांधा, फिर आंगनबाड़ी केंद्र में किया बंद, पति मिजोरम में करता है मजदूरी

एएसआई अपनी बाइक झाड़ी में छिपाकर महिला से मिलने उसके घर गया था। ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद महिला व एएसआइ को पहले पोल से बांधकर रखा। इसके कुछ देर बाद आंगनबाड़ी केंद्र में दोनों को बंद कर दिया। एएसआइ व महिला दोनों शादीशुदा है। महिला का पति मिजोरम में मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं।

बुधवार की शाम बैठी पंचायत, दोनों की शादी कराने पर अमादा थे ग्रामीण

एएसआइ को बंधक बनाने की सूचना मिलने के बाद राजाभीठा, पथरगामा, नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास करते रहे। हालांकि, गांव के कुछ लोग महिला से एएसआइ की शादी कराने पर अड़े थे। वहीं बुधवार शाम ग्रामीणों की पंचायत होने तक भदरिया गांव का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस कह रही, शराब पीने गए थे एएसआई, अवैध संबंध बता ग्रामीणों ने पकड़ा

डीएसपी विनेश लाल ने बताया कि नगर थाना के एएसआई रामलाल टुडू शराब पीने राजाभीठा के ग्रामीण क्षेत्र में गए थे। भदरिया गांव में ग्रामीणों द्वारा एक महिला से अवैध संबंध बताकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने सुलह-समझौते में दो लाख रुपये देने की बात से इन्कार किया है। इधर, बताया जा रहा है कि राजाभीठा थाना में रहते एएसआईमहिला के करीब आया था। तब उसके पति को पुलिस ने चोरी के एक मामले में पकड़ा था। इस दौरान एएसआई ने उसके पति को आरोप मुक्त होने में सहायता की थी। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई। तब एएसआइ को महिला से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी।

Share this:

Latest Updates