Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Asia Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का एलान, चोट के कारण बुमराह टूर्नामेंट से बाहर, विराट कोहली की वापसी…

Asia Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का एलान, चोट के कारण बुमराह टूर्नामेंट से बाहर, विराट कोहली की वापसी…

Asia Cup 2022 (एशिया कप 2022) का इसी महीने की 28 तारीख से आगाज हो रहा है। यह खबर मीडिया में पहले ही आ चुकी थी कि भारतीय टीम का एलान 8 अगस्त को हो सकता है। चयन पर सभी की नजरें बनी हुईं थीं। टीम की घोषणा से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

तीन प्रमुख बातें 

विराट कोहली और केएल राहुल की भारतीय टीम में वापसी।

हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं।

ईशान किशन और संजू सैमसन के लिए कोई जगह नहीं।

चुनी गई टीम इस प्रकार है 

रोहित (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार, पंत, दीपक, दिनेश कार्तिक, हार्दिक, जडेजा, आर अश्विन, चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर, अर्शदीप सिंह, अवेश खान

बैकअप: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल

चयन के लिए अमेरिका में हुई मीटिंग

बता दें कि एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए टीम (Team India Squad) का चयन करने वाले चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द था कि वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैसे टीम में फिट करें। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव सभी के शानदार प्रदर्शन के बाद अब चयनकर्ताओं को ध्यान से 15 सदस्यीय टीम चुननी थी। बता दें कि अमेरिका में 8 अगस्त को सुबह के समय मीटिंग हुई। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा वर्चुअल रूप से शामिल हुए, चयनकर्ता बाद में मुंबई में मिलेंगे।

Share this:

Latest Updates