Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह फुटबॉल का मैदान बन गया मर्डर Spot, एक दोस्त ने दूसरे का गला काटा, फिर और हैरतअंगेज कारनामा…

… और इस तरह फुटबॉल का मैदान बन गया मर्डर Spot, एक दोस्त ने दूसरे का गला काटा, फिर और हैरतअंगेज कारनामा…

Assam News : किसी भी मैच के दौरान कहासुनी और वाद-विवाद की बातें सामान्य रूप से सामने आती रहती हैं, लेकिन असम में एक ऐसी घटना घटी, जो रूह कंपा देती है। यहां फुटबॉल मैच के दौरान एक दोस्त ने ₹500 के लिए अपने दोस्त का गला काट डाला और फिर इससे भी हैरतअंगेज बात यह सामने उभर कर आई कि घटना के बाद देर रात में वह कटा हुआ सिर लेकर नजदीक के थाने में पहुंच गया।

 फुटबॉल मैच के तुरंत बाद हुई घटना

 यह घटना असम के सोनितपुर जिले की है। यहां स्थित रंगपाड़ा थाना क्षेत्र में यह सब हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार को दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद हुई है। इस मैच में दो दोस्तों ने पांच सौ रुपये की शर्त लगाई हुई थी। शर्त में यह था कि जो भी हारेगा, उसे पैसे देने पड़ेंगे।

500 रुपये की शर्त पर था परिणाम

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुनीराम एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। हेमराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे, लेकिन तुनीराम ने पैसे नहीं दिए। यह मामला इस कदर बढ़ गया कि तुनीराम ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और हेमराम का सिर काट दिया।

कटा सिर थाने लेकर पहुंच गया आरोपी

घटना के बाद वहां सब मौजूद लोग सन्न रह गए। फिर सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। फिर तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

Share this:

Latest Updates