Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

असम राइफल्स के जवान ने सहकर्मियों पर फायरिंग कर खुद को मारी गोली, छह घायल

असम राइफल्स के जवान ने सहकर्मियों पर फायरिंग कर खुद को मारी गोली, छह घायल

Imphal news : दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के निकट तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान ने बुधवार को अपने साथियों पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके उस जवान ने खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीबारी में छह सैनिक घायल हुए हैं, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए है।

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के निकट तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान ने फायरिंग कर दी है। बाद में उस जवान ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में छह सैनिक घायल हुए। घायलों में कोई भी मणिपुरी नहीं है। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Share this:

Latest Updates