Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऊर्जा की आत्मनिर्भरता,संचरण एवं वितरण व्यवस्था की असम विधानसभा समिति ने ली जानकारी

ऊर्जा की आत्मनिर्भरता,संचरण एवं वितरण व्यवस्था की असम विधानसभा समिति ने ली जानकारी

Ranchi News: असम विधानसभा के सरकारी उपक्रमों से सम्बन्धित समिति के सभापति रमेन्द्र नारायण कलीटा एवं सदस्या सिबामोनी बोरा के नेतृत्व में समिति शनिवार को झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ऊर्जा विभाग के साथ पतरातू डेम परिसर स्थित सरोवर बिहार एवं एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड सरकार के संयुक्त उद्यम (पीवीयूएन) पतरातू प्लांट में बैठक की ।
समिति ने झारखंड में ऊर्जा की आत्मनिर्भरता संचरण एवं वितरण की व्यवस्था के सम्बन्ध में पूरी जानकारी ली।
बैठक में सभापति द्वारा झारखंड में 200 यूनिट बिजली आम जनता को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की सरकारी योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बहुत करीब है। यहां के बिजली उत्पादन और वितरण के बीच कम अन्तर रह गया है। बैठक में सोलर एनर्जी एवं हाइड्रल प्रोजेक्ट्स के सम्बन्ध में भी विभिन्न आयामों पर जानकारियां साझा की गयीं। बैठक के बाद समिति ने पतरातू स्थित पीवीयूएन थर्मल पावर एवं पतरातू ग्रिड का भ्रमण भी किया।
बैठक में मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग, शिव शंकर प्रसाद सिंह कार्यकारी निदेशक, सुधीर कुमार सिंह ईडी प्रोजेक्ट, राजलाल पासवान, महाप्रबंधक संयुक्त प्रक्षेत्र हजारीबाग और प्रवीन राम उप महाप्रबंधक संचालन, अंचल हजारीबाग संजय कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक सिकिदरी परियोजना राकेश पांडेय वरीय प्रबंधक जेबीयूएनएल एवं सम्बन्धित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पीवीयूएन के साथ समिति की बैठक में अशोक कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएन) की अगुवाई में
पीवीयूएन के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और समिति को यह जानकारी दी कि एनटीपीसी एवं झारखंड सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में पीवीयूएन 800 मेगावाट बिजली उत्पादन की ओर अग्रसर है।
असम विधानसभा की समिति रविवार को रांची से देवघर के लिए रवाना होगी ।

Share this:

Latest Updates