Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Astonishing: मरकर जिंदा हो उठा किशोर, मां की प्रार्थना का असर या कुछ और…

Astonishing: मरकर जिंदा हो उठा किशोर, मां की प्रार्थना का असर या कुछ और…

America, Texas News : इस पृथ्वी लोक पर जिसने भी जन्म लिया है, उसकी मृत्यु तय है। इससे इतर अगर यह मृत्यु समय पर हो तो लोग इसे जीवन का कटु सत्य मान स्वीकार कर लेते हैं, परंतु कई बार असमय ही कई लोग अपनों को छोड़ जाते हैं। कोई घटना-दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो कोई प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ जाता है, जबकि हजारों घातक बीमारियों की चपेट में आकर दम तोड़ जाते हैं। जिनकी सांसों की डोर एक बार टूट जाती है, वह फिर कभी लौट कर नहीं आते। लेकिन, अगर हम यह कहें कि एक किशोर मां की प्रार्थना से मौत के दो घंटे के बाद जी उठा तो आप क्या कहेंगे। मानें या न मानें, परंतु टेक्सास में कुछ ऐसा ही हुआ। आइए विस्तार से जानते हैं यह घटनाक्रम …

चट्टान से फिसला, डॉक्टरों ने कहा कार्डिएक अरेस्ट से चली गई जान

अमेरिका अंतर्गत टेक्सास के मिसौरी का रहनेवाले इस किशोर का नाम सैमी बेरको है, जिसकी उम्र महज 16 साल है। सैमी का एक चट्टान पर चढ़ते हुए पैर फिसल गया था, जिसकी वजह से उसे कार्डिएक अरेस्ट आया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन उसे बचाने की कोशिश नाकाम रही। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया और इसकी जानकारी सैमी के माता-पिता को दे दी गई। आगे क्या हुआ, पढ़िए…।

घंटे के लिए दुनिया को कहा अलविदा, फिर होने लगी शरीर में हलचल

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, क्योंकि उसकी सांसें रुक गई थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि दो घंटे में ही उसकी सांसें दोबारा चलनी शुरू हो गई। सैमी की मां ने बताया कि दरअसल, मैंने उसके मृत शरीर से बात करनी शुरू की। उसे बताया कि मैं उससे कितना प्यार करती हूं और खेद है कि हम उसे बचा नहीं पाए। इस बीच जैसे ही मैंने प्रार्थना शुरू की, पति ने कहा कि बेटे के शरीर में मूवमेंट हो रही है। सच, यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। हालांकि, इस घटना के बाद एक महीने के लिए उसकी याददाश्त चली गई। उसे कुछ भी याद नहीं रहा कि उसके साथ क्या हुआ था। बाद में धीरे-धीरे उसकी याददाश्त वापस लौटी, लेकिन उसे काफी कमजोरी है।

Share this:

Latest Updates