Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आपकी हथेली पर अगर ये निशान हैं तो जानिए सावन में महादेव का मिलेगा वरदान, खोलें हथेली, चेक करें

आपकी हथेली पर अगर ये निशान हैं तो जानिए सावन में महादेव का मिलेगा वरदान, खोलें हथेली, चेक करें

Signs on palm and boon of Mahadev in Sawan : ज्योतिर्विद्या के अंतर्गत हस्तरेखा शास्त्र में आप हथेलियों के निशान के महत्व और जीवन में उसके प्रभाव का विस्तृत अध्ययन कर सकते हैं, लेकिन कर्म की ताकत से हथेलियों के निशान बदलते हैं और भगवान के वरदान भी प्राप्त होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि हाथ में मौजूद रेखा और निशान व्यक्ति की जिंदगी के रहस्यों और भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। इन निशानों और रेखाओं का प्रभाव पूरे जीवन पर पड़ता है। कुछ रेखाओं और निशान ऐसे होते हैं, जिनके होने पर व्यक्ति भाग्यशाली होता है और उन पर सदैव महादेव की कृपा बनी रहती है। सावन में या कृपा तो बरसती है। ऐसे व्यक्ति बिना किसी अड़चन के सफलता प्राप्त करते हैं और जीवन को नए मुकाम पर ले जाते हैं। तो अब समझते हैं हथेलियों पर निशान का महत्व और महादेव की कृपा प्राप्ति का समय।

हथेली पर त्रिशूल का निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, त्रिशूल भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है और जिस व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल का निशान होता है, उस पर जन्म से ही भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। वहीं अगर त्रिशूल का निशान भाग्य रेखा या फिर मस्तक रेखा पर होता है तो इन रेखाओं का फल कई गुणा बढ़ जाता है। साथ ही व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है, उसे हमेशा सफलता मिलती है और भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है।

हथेली पर डमरू का निशान

त्रिशूल की तरह ही डमरू का निशान भी हस्तरेखा शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि यह निशान बहुत कम लोगों के हाथों में पाया जाता है लेकिन जिस व्यक्ति के हाथ में डमरू का निशान होता है, उस पर भोलेनाथ कभी कोई संकट नहीं आने देते हैं। अगर डमरू का निशान बृहस्पति पर्वत पर बना हुआ है तो यह और भी शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति को कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता और वह हमेशा उच्च पद रहता है।

हथेली पर अर्ध चंद्रमा का आकार

भोलेनाथ के सिर पर सुशोभित चंद्रमा का आकार अगर हाथ में बनता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह अर्ध चंद्रमा का आकार जीवनभर लाभ देता है और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। हाथ में चंद्रमा का आकार होने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहते हैं। इनकी कुंडली में भी चंद्रमा हमेशा शुभ फल देता है और दिमाग को शांत रखता है, जिससे यह अपने लक्ष्य की ओर हमेशा अग्रसर रहते हैं। ऐसे व्यक्ति हमेशा नेतृत्व करते हैं और शांत जीवन व्यतीत करते हैं।

हथेली पर ध्वज का निशान

जिस व्यक्ति के हाथ में ध्वज का निशान पाया जाता है, उन पर भी महादेव की कृपा बनी रहती है। ध्वज का निशान शनिदेव से भी जुड़ा माना गया है इसलिए इसे खुशी और प्रसिद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ध्वज का निशान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होता है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है, जिससे उनको काफी प्रसिद्धि मिलती है।

Share this:

Latest Updates