Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीजेआई पर हमले की कोशिश न्याय पालिका की गरिमा और विधि के शासन पर सीधा हमला : खड़गे

सीजेआई पर हमले की कोशिश न्याय पालिका की गरिमा और विधि के शासन पर सीधा हमला : खड़गे

New Delhi News: उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर एक वकील द्वारा हमले की कोशिश को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभूतपूर्व, शर्मनाक और घृणित बताते हुए न्याय पालिका की गरिमा और विधि के शासन पर सीधा हमला करार दिया।
खड़गे ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘एक ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाना, जो संविधान की रक्षा के लिए सामाजिक बंधनों को तोड़ कर सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचा है, बेहद विचलित करनेवाला संदेश देता है। यह धमकी और अपमान का प्रयास है, जो हमारी न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता को कमजोर करने की कोशिश है।’ उन्होंने इस घटना की निन्दा करते हुए कहा, ‘न्याय और तर्क की जीत होनी चाहिए, धमकी की नहीं।’
कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, ईमानदार आवाजों को डराने और न्यायपालिका में जनता के भरोसे को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है। भारत में डर नहीं, कानून का शासन होना चाहिए और ऐसी घटनाएं न्याय व्यवस्था पर जनता के भरोसे को कमजोर करती हैं। न्यायपालिका की सुरक्षा, गरिमा और स्वतंत्रता को राजनीतिक हस्तक्षेप और धमकी से बचाया जाना चाहिए।’
उल्लेखनीय है कि आज उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही के दौरान 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने कोर्ट रूम में मुख्य न्यायाधीश की ओर कथित रूप से कुछ फेंकने की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने तुरन्त उन्हें पकड़ लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आरोपित कथित तौर पर भगवान विष्णु से सम्बन्धित एक टिप्पणी से आहत था।
कोर्ट रूम से बाहर ले जाते समय आरोपित ने नारेबाजी करते हुए कहा, ‘सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।’ इस दौरान मुख्य न्यायाधीश शांत रहे और कार्यवाही प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने प्रतिक्रिया में कहा, ‘इन चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता।’

Share this:

Latest Updates