Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में उलझाने की कोशिश: खड़गे

कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में उलझाने की कोशिश: खड़गे

Patna News : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमे में उलझाने की कोशिशें की जा रही हैं। बिहार के बक्सर में रविवार को एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर षड्यंत्र के आरोप लगाये।
खड़गे ने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं पर पिछले दस साल में अनगिनत रेड हुए, लेकिन निकला कुछ नहीं। ईडी ने 193 नेताओं पर केस किया, लेकिन केवल दो मामले साबित कर पाये। खड़गे का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामले में जिस परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया गया, उसके घर का हर सदस्य आजादी के आन्दोलन में जेल में रहा। आजादी के पहले आनन्द भवन और स्वराज भवन जैसी सम्पत्ति देश को समर्पित कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस और विपक्षी दलों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस न डरने वाली है और न झुकने वाली।

Share this:

Latest Updates