Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Inovation : जानिए, रांची का वह मशहूर बंगला जो अब बन गया है रेस्टोरेंट, नजारा ऐसा कि…

Inovation : जानिए, रांची का वह मशहूर बंगला जो अब बन गया है रेस्टोरेंट, नजारा ऐसा कि…

Jharkhand News : अगर खाने-पीने के मामले में झारखंड की राजधानी रांची में आप गोवा का आनंद उठाना चाहते हैं तो पिस्का मोड़ में आपका स्वागत है। यहां आपका स्वागत करने को बेताब है तितली रेस्टोरेंट, जो कि यहां मौजूद एक मशहूर बंगले में संचालित है। सामान्य तौर पर ऐसा नजारा आपको गोवा या फिर नागपुर में ही देखने को मिलेगा। आखिर क्या खासियत है इस रेस्टोरेंट की आइए बताते हैं…

रेस्टोरेंट कम, घर सा माहौल अधिक

बहरहाल, यहां अधिकतर लोग पार्टी करने आते हैं। क्योंकि यह रेस्टोरेंट बंगला स्टाइल का है। यह बिल्कुल घर जैसा माहौल देता है। आप चाहें तो यहां गार्डन एरिया में स्टार्टर इंजॉय कर सकते हैं तो बालकनी व बेडरूम में खाना पसंद कर सकते हैं व घर के लिविंग एरिया में अपनों के साथ बातचीत कर सकते हैं। कहने का आशय यह है कि यहां आपको बिल्कुल घर सा माहौल मिलेगा। पूरे रेस्टोरेंट को डेकोरेट भी बिल्कुल घर की ही तरह किया गया है।

एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन, 800 रुपए में पूरे परिवार के साथ लें आंनद

तितली में आपको एक से बढ़कर एक व्यंजन चखने को मिलेगा। खासकर यहां के शाही पनीर ,दाल मखनी व मसाला मशरूम का जवाब नहीं। इसके अलावा किटकैट शेक, ग्रेवी पनीर चिल्ली भी लाजवाब है।
और तो और इस रेस्टोरेंट में आप 800 रुपए में पूरे परिवार के साथ पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

Share this:

Latest Updates