Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता को लेकर नगर निगम के द्वारा निकली गई जागरूकता रैली

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता को लेकर नगर निगम के द्वारा निकली गई जागरूकता रैली

Dhanbad news:  मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता को लेकर नगर निगम धनबाद के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन  किया गया। यह जागरूकता रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू हो कर बेकारबांध तक गई। बेकारबांध पहुचने पर वहां नगर निगम द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने को समाज से अपील

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त  संतोषनी मुर्मू एवं सहायक नगर आयुक्त प्रसुन्न कौशिक ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने के लिए समाज से अपील की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ से दूर रहकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं। नशा से जीवन बर्बाद हो जाता है। समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। अपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में अशांति का माहौल कायम हो जाता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर रहने की अपील की। मौके पर सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू एवं सहायक नगर आयुक्त प्रसुन्न कौशिक, सिटी मैनेजर समेत नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates