Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की बबीता (36) और टप्पू (27) ने की सगाई? टुकुर-टुकुर ताकतें रह गये जेठालाल

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की बबीता (36) और टप्पू (27) ने की सगाई? टुकुर-टुकुर ताकतें रह गये जेठालाल

Taarak Mehta ka ooltah chashmah, tv serial, Entertainment news, Bollywood update, B town, Bollywood news, Mumbai news :  तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की बबीता और टप्पू ने सगाई कर ली है। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की लव स्टोरी काफी अनोखी है। दोनों में लगभग 9 साल का एज गैप है।

जहां मुनमुन दत्ता 36 साल की हैं और राज 27 साल  के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपनी फैमिली की प्रेजेंस में सगाई कर ली है। राज ने दिसंबर 2022 में  से विदा ले ली, वो इस हिट सीरियल में जेठालाल के बेटे का रोल कर रहे थे। वैसे सीरियल में बबीता पर जेठा को क्रश है। ऐसे में रिएल लाइफ में आए इस ट्विस्ट से फैंस काफी हैरान हैं।

मुनमुन दत्ता ने परिवार के सामने की सगाई

एक्टर्स के एक करीबी ने हमें जानकारी दी कि मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक सिंपल से समारोह में सगाई कर ली। “अभी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे भी सगाई में मौजूद थे।”

राज अनादकट ने डेटिंग को दिया शादी का मोड़

सामने आई अपडेट के मुताबिक, “राज के तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल होने के बाद से दोनों डेटिंग कर रहे हैं। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था। दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं।”

2021 में मुनमुन व‌ राज ने डेटिंग को किया था रिवील

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के कथित रूप से डेटिंग की खबर सबसे पहले TOI ने सितंबर 2021 में दी थी। TOI की रिपोर्ट में कहा गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीम के प्रत्येक सदस्य को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, मुनमुन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खारिज किया था।

Share this:

Latest Updates