Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bad End : मत जानिए तो अच्छा है,दिल दहला देगा यह दृश्य, शादीशुदा प्रेमिका… 

Bad End : मत जानिए तो अच्छा है,दिल दहला देगा यह दृश्य, शादीशुदा प्रेमिका… 

Haryana Update News, Karmal, Marriage Girlfriend Dead Body Found In Hotel, Boyfriend Absconded : प्रेम प्रसंग में कभी-कभार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो दिल दहला देती हैं। हरियाणा के करनाल से एक ऐसी ही घटना सामने आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां सफीदों रोड पर असंध में होटल के एक कमरे में महिला की  डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। महिला अपने प्रेमी के साथ यहां ठहरी थी। वह शादीशुदा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के गले पर निशान

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि महिला के गले पर निशान मिले हैं। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच में पुलिस को महिला की आईडी भी मिली और पता चला कि महिला और उसके प्रेमी ने होटल में कमरा लिया था, लेकिन अब वहां पर उसका प्रेमी नहीं था। वह गायब हो गया है।

महिला के परिवार के लोग आए

महिला की आईडी से उसके घर वालों को संपर्क किया गया। दिल्ली से महिला के परिवार के लोग आए, हालांकि मीडिया के सामने परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

महिला के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोनीपत का रहने वाला मनोज करीब 2 साल पहले इस महिला से मिला था। महिला शादी शुदा थी, लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया था। अब दोनों करनाल के असंध में आकर एक होटल में रुके थे।

साथ रहने को लेकर चल रही थी अनबन

प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि दोनों के बीच साथ रहने को लेकर कुछ अनबन चल रही थी, जिसके बाद ये पूरी घटना हुई है। फिलहाल पुलिस और FSL ने सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। ये पूरा मामला हत्या या आत्महत्या का है, ये जांच का विषय है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Share this:

Latest Updates