Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत के लिए बुरी खबर, कैंसर से ग्रसित हुए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, इस दिन पता चला बीमारी का

भारत के लिए बुरी खबर, कैंसर से ग्रसित हुए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, इस दिन पता चला बीमारी का

Bad news for India, ISRO chief S Somnath suffering from cancer, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से ग्रसित हो गए हैं। सोमनाथ को सौर मिशन आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन कैंसर होने का पता चला था। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1को सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु 1 की यात्रा के लिए 2 सितंबर को पीएसएलवी-सी57 को लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष में चार माह की यात्रा के बाद इसे एल1 बिंदु के आसपास इच्छित कक्षा में स्थापित किया गया था। 

सोमनाथ ने कैंसर के बारे में क्या कहा?

एक साक्षात्कार के दौरान इसरो प्रमुख ने कहा कि उन्हें चंद्रयान- 3 के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। वैसे उन्हें इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी। दो माह के बाद एस सोमनाथ ने खुलासा किया कि उन्हें आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन ही कैंसर होने का पता चला था। जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च किया गया था। उसी दिन सुबह मेरा  स्कैन किया था। इसके बाद उन्हें पता चला कि वह कैंसर की चपेट में आ गए हैं। बाद में कैंसर की पुष्टि के लिए चेन्नई में उनका स्कैन कराया गया। उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों के भीतर किए गए परीक्षणों में वंशानुगत बीमारी की पुष्टि हुई और फिर उनका ऑपरेशन किया गया।

यह खबर सुनकर मेरा परिवार सदने में

एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य-एल1 के बाद डॉक्टर ने मुझे ऑपरेशन कराने की सलाह दी। ऑपरेशन किया गया। उसके बाद मेरी कीमोथेरेपी हुई। एस सोमनाथ ने यह खबर अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ साझा की। इसके बाद मेरा डर थोड़ा कम गया। उन्होंने बताया कि यह खुलासा परिवार के सदस्यों के लिए सदमे जैसा था। 

Share this:

Latest Updates