Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bail : बेल पर जेल से बाहर आया माफिया मुख्तार अंसारी का भाई अफजाल अंसारी, जारी रहेगी सजा…

Bail : बेल पर जेल से बाहर आया माफिया मुख्तार अंसारी का भाई अफजाल अंसारी, जारी रहेगी सजा…

UP News Update, Gazipur, Afzal Ansari Got Bai, Came Out From Jail : इलाहाबाद हाईकोर्ट से बेल आर्डर जारी होने के बाद गुरुवार को माफिया मुख्तार अंसारी का भाई और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया है। बता दें कि पूर्व सांसद को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश 24 जुलाई को दिया था, जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद उसे आज रिहा कर दिया गया। अफजाल को जमानत पर रिहा तो कर दिया गया था, लेकिन हाई कोर्ट ने गैंगस्टर मामले में चार साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया था।

29 अप्रैल को सुनाई गई थी सजा

एमपी-एमएलए कोर्ट ने 29 अप्रैल 2023 को 2007 के एक मामले में अफजाल अंसारी को सजा सुनाई थी। कोर्ट ने गाजीपुर से सांसद रहे अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जिला जेल जेल भेज दिया गया था। इस मामले में उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद 12 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था और 24 जुलाई को फैसला सुनाया।

Share this:

Latest Updates