Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bam Bam Bhole : सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव करेंगे आपकी हर मनोकामना  पूरी,ऐसे ही कर ले उन्हें प्रसन्न

Bam Bam Bhole : सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव करेंगे आपकी हर मनोकामना  पूरी,ऐसे ही कर ले उन्हें प्रसन्न

Importance Of Lord Shiva In Sawan, Religious Faith &  Devotion : श्रावण का पवित्र महीना यानी कि देवों के देव महादेव की असीम अनुकंपा वाला माह। इस वर्ष के श्रावण मास की बात करें तो यह बेहद ही खास है। इस बार 19 वर्ष के बाद ऐसा संयोग बना है कि सावन इस बार दो महीने का है, जिसकी शुरुआत चार जुलाई से हो चुकी है और समापन 31 अगस्त को होगा। इस दौरान आठ  सोमवार आएंगे। यह वह माह है, जिसमें अगर आप कुछ चीजें घर लाते हैं तो भोलेनाथ प्रसन्न होकर होकर आपकी हर मनोकामनापूरी करते हैं तो फिर देर किस बात की, ले आइए ये सामान और फिर देखिए चमत्कार….

– शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में घर में गंगाजल लाना बहुत शुभ माना जाता है। गंगाजल से भोलेनाथ के अभिषेक की पुरानी परंपरा रही है। कहते हैं इससे आपकी हर परेशानी दूर हो जाती है।

– सावन के महीने में घर में भस्म लाना भी शुभ होता है। भस्म से शिव अपना श्रृंगार करते हैं। ऐसे में भस्म शुभ फलदायी है।

– त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है। सावन में त्रिशूल घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप सक्षम हैं तो घर में चांदी से बना त्रिशूल लाना सबसे शुभ माना जाता है।

– बेलपत्र देवों के देव को बहुत प्रिय है। कहते हैं शिव जी की पूजा बेल पत्र के बिना अधूरी है। सावन के महीने में चांदी का बेल पत्र घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

– शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से बने हैं। कहते हैं सावन में रुद्राक्ष घर में लाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

– सृष्टि के संतुलन के लिए भगवान शिव ने डमरू धारण किया था। कहा जाता है कि सावन के महीने में घर में डमरू घर लाने से अप्रत्याशित सफलता मिलती है।

Share this:

Latest Updates