Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओडिशा में बंद से जनजीवन प्रभावित

ओडिशा में बंद से जनजीवन प्रभावित

Bhuwneshwar News: ओड़िशा में कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना में न्याय न मिलने पर खुद को आग लगानेवाली एक छात्रा की मौत के विरोध में गुरुवार को 12 घंटे के प्रदेश बंद के आह्वान से सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।
बालेश्वर, भुवनेश्वर, कटक समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कें सुनसान रहीं। जटनी, पुरी और भद्रक में रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बाजार, स्कूल-कॉलेज और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया था। दवा की दुकानें, अस्पताल, एम्बुलेंस सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहीं।
प्रदर्शनकारियों ने भुवनेश्वर में कई मुख्य सड़कों पर यातायात जाम कर दिया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस, भाकपा, माकपा, राजद, सपा और अन्य दलों के नेता पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने आरोप लगाया कि हम लोगों से बंद का समर्थन करने का आग्रह कर रहे हैं, क्योंकि ओड़िशा में भाजपा सरकार बनने के बाद से महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बालेश्वर जिले के एफएम कॉलेज की बीएड की 20 वर्षीय छात्रा की मौत मामले में राज्य सरकार पर तत्काल कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की।

Share this:

Latest Updates