Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

50 से अधिक घरों में चोरी करने वाला शख्स सोशल मीडिया पर बन गया चर्चा का विषय

50 से अधिक घरों में चोरी करने वाला शख्स सोशल मीडिया पर बन गया चर्चा का विषय

Bangalore news : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक घटना आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग अचंभित हैं। मामला यह है कि यहां 38 साल का मंजूनाथ उर्फ परिवाला मांजा 50 घरों में चोरी की घटना को नए अंदाज में अंजाम दिया। आखिरकार वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। लेकिन, उसकी चोरी का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बंद घरों में ही चोरी

चोरी करने के लिए हमेशा बंद घरों को ही निशाना बनाता था। वो कबूतरों की मदद से चोरी के लिए घर की पहचान करता था और घटना को अंजाम देता था। हसौर में रहने वाला मंजूनाथ उर्फ परिवाला मांजा बेंगलुरु के नागरथपेट का है। अधिकारियों का कहना है कि मंजूनाथ चोरी के लिए रेकी के दौरान कबूतर को अपने साथ लेकर जाता था। वो मुख्य रूप से बहुमंजिला इमारतों को निशाना बनाता था।

इस प्रकार चोरी की घटना को देता था अंजाम

पुलिस के अनुसार, मंजूनाथ एक या दो कबूतर को बिल्डिंग के आसपास छोड़ देता था। कबूतर उड़कर बालकनी में जाकर बैठ जाते थे। मंजूनाथ फिर बिल्डिंग के कैंपस में घुस जाता था। अगर कोई उससे सवाल करने लगता था तो बताता था कि वो बस अपने कबूतर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। एक बार बंद घर का पता चलते ही मंजूनाथ लोहे की रॉड से दरवाजे को तोड़ देता था। इसी टूल की मदद से वो कपबोर्ड को भी तोड़ता था और चोरी करता था। अकेले इन घटनाओं को अंजाम देता था। दिन में जब काम की वजह से लोग व्यस्त रहते हैं तब वो रेकी कर चोरी करता था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस बड़ी सफलता मिली है।

Share this:

Latest Updates