Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BANGLADESH : कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को फिर बनाया निशाना, इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर 200 लोगों ने…

BANGLADESH : कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को फिर बनाया निशाना, इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर 200 लोगों ने…

Bangladesh (बांग्लादेश) में कट्टरपंथियों ने एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाने का नापाक प्रयास किया है। 17 मार्च की शाम ढाका के इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। मंदिर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में तीन लोगों के जख्मी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की भीड़ की अगुआई हाजी शफीउल्लाह कर रहा था।

डोल यात्रा और होली समारोह की पूर्व संध्या पर ऐसी घटना दुखद

इस्कॉन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने ट्विटर पर लिखा कि डोल यात्रा और होली समारोह की पूर्व संध्या पर यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने लिखा, “हमें आश्चर्य है कि संयुक्त राष्ट्र हजारों असहाय बांग्लादेशी और पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की पीड़ा पर चुप्पी साधे हुए है। इतने सारे हिंदू अल्पसंख्यकों ने अपनी जान, संपत्ति खो दी है, लेकिन अफसोस है कि संयुक्त राष्ट्र चुप है।

Share this:

Latest Updates