Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेश का नेशनल पहलवान

सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेश का नेशनल पहलवान

Mumbai news: सैफ अली खान केस में लगातार कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब पुलिस सोर्सेज का कहना है कि हमलावर बांग्लादेश में नैशनल लेवल का कुश्ती प्लेयर रहा है। यही वजह है कि अच्छी-खासी फिजीक के सैफ उससे जीत नहीं पाए। इतना ही नहीं यह भी सामने आया है कि अगर उसका मकसद सिर्फ चोरी ही था, तो उसने सैफ अली खान की बिल्डिंग ही क्यों चुनी। सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहचान पुलिस ने बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में की है।

शहजाद दिखने में सामान्य कद-काठी का

आरोपी से पूछताछ चल रही है। इस बीच रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि शहजाद बांग्लादेश में नैशनल लेवल पर कुश्ती खेल चुका है। शहजाद दिखने में सामान्य कद-काठी का है। इसके बाद भी ठीक-ठाक पर्सनैलिटी के सैफ उसे दबोच नहीं पाए। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो शहजाद ने बताया कि वह कम वेट में कुश्ती का नैशनल लेवल का खिलाड़ी रहा है। इसी वजह से उसे सैफ को चकमा देकर भागने में दिक्कत नहीं हुई। एक सांध्य दैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजाद ने बताया कि उसे सैफ की बिल्डिंग ज्यादा ऊंची नहीं लगी। वह वहां जा चुका था और पता था कि किस वक्त सिक्योरिटी लूज रहती है।

Share this:

Latest Updates