Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते इस हिंदू मंदिर पर कट्टरपंथियों ने कर दिया हमला, फिर…

… और देखते ही देखते इस हिंदू मंदिर पर कट्टरपंथियों ने कर दिया हमला, फिर…

Bangladesh News, Attack on Hindu Temple : बांग्लादेश में हिंदु मंदिरों पर हमला रुक नहीं रहा है। यहां देखते ही देखते 7 अक्टूबर को कट्टरपंथियों ने एक काली मंदिर पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, मंदिर में घुसकर मूर्तियां तोड़ डालीं। ये मंदिर ब्रिटिश काल का बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। घटना झेनैदाह जिले के दौतिया गांव में हुई। यहां काली मंदिर में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने मूर्ति का सिर मंदिर परिसर से लगभग आधा किलोमीटर दूर सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए।

आरोपियों की खोज में जुटी पुलिस

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुकुमार कुंडा ने कहा- इस मंदिर में अंग्रेजों के जमाने से पूजा हो रही है। हमला रात 3 से 4 बजे के बीच हुआ। मंदिर में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, इसलिए हमलावर बिना किसी डर के मूर्तियों को खंडित कर पाए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस हमले में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Share this:

Latest Updates