Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांग्लादेश ने खारिज किया भारतीय मछुआरों पर अत्याचार का आरोप

बांग्लादेश ने खारिज किया भारतीय मछुआरों पर अत्याचार का आरोप

Kolkata news, Dhaka news : बांग्लादेश ने काकद्वीप और नामखाना के 95 भारतीय मछुआरों पर कथित अत्याचार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाये गये इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को ‘पूरी तरह से झूठा और गढ़ा हुआ’ करार दिया। अक्टूबर 2024 में बांग्लादेशी जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में इन मछुआरों और छह मछली पकड़नेवाली नौकाओं को बांग्लादेशी नौसेना ने हिरासत में लिया था। इस दौरान एक मछुआरे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शेष 95 मछुआरों को पाटुआखाली जेल में रखा गया, जिन्हें सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद रिहा कर दिया गया।

कुछ मछुआरे लंगड़ा कर चल रहे थे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन मछुआरों से गंगासागर में मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा कि कुछ मछुआरे लंगड़ा कर चल रहे थे। जब मैंने उनसे इसका कारण पूछा, तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। बाद में पता चला कि उन्हें जेल में पीटा गया था, जिससे उनके पैर और कमर में चोट आयी है।’ मछुआरों ने भी सार्वजनिक रूप से जेल में अपने साथ हुए अत्याचार का खुलासा किया। कुछ ने आरोप लगाया कि उन्हें नग्न कर हाथ-पैर बांध कर पीटा गया। इस पिटाई से कुछ मछुआरे बीमार पड़ गये।

मछुआरों के साथ नियम के तहत व्यवहार किया गया

हालांकि, बांग्लादेश ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मछुआरों के साथ अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत व्यवहार किया गया, जिसमें हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएं शामिल थीं। साथ ही, मंत्रालय ने आग्रह किया कि दोनों देशों के सम्बन्धों को मधुर बनाये रखने के लिए इस तरह के बेबुनियाद आरोपों पर ध्यान न दिया जाये।

Share this:

Latest Updates