Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांग्लादेशी महिला मुंबई में चला रही थी प्रॉस्टिट्यूट सेंटर, AHTC ने ऐसे किया भंडाफोड़.. 

बांग्लादेशी महिला मुंबई में चला रही थी प्रॉस्टिट्यूट सेंटर, AHTC ने ऐसे किया भंडाफोड़.. 

Mumbai news : गुरुवार को नवी मुंबई के तलोजा में एक आवासीय इलाके में संचालित प्रॉस्टिट्यूट यानी वेश्यावृत्ति गिरोह का नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) मैं भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने दी है। बताया एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। 

इस तरह हुई गिरफ्तारी 

बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया। कहा कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा और परिसर पर छापा मारा। टीम को हसीना मुशर्रफ खान (30) नामक एक महिला मिली, जो गिरोह की सरगना थी। पुलिस टीम को यह भी पता चला कि ग्राहकों को सलिया सफीक खान (39) को डिजिटल तरीके से पैसे देने के लिए कहा जाता था। इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 

संचालिका बांग्लादेश की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसीना बांग्लादेश की जबकि दूसरी आरोपी कोलकाता की रहने वाली है। मुक्त कराई गई महिला को मुंबई के चेंबूर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है। तलोजा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता समेत विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

Share this:

Latest Updates