Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Baranpur, West Banga latestl news : बर्नपुर में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हुई पत्‍थरबाजी, महिलाएं भी पीटी गई

Baranpur, West Banga latestl news : बर्नपुर में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हुई पत्‍थरबाजी, महिलाएं भी पीटी गई

Baranpur West Bangal latest Hindi : हीरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड बर्नपुर बाजार के डेली मार्केट के एक दुकानदार के साथ स्थानीय प्रेमनगर इलाके के झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों का सोमवार को विवाद हो गया। इसके बाद बर्नपुर डेली मार्केट के दुकानदारों और झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी करने के कारण कुछ देर के लिए बर्नपुर बस स्टैंड में अफरा- तफरी मच गई।

मटर पर चढ़कर जाने से हुआ विवाद

डेली मार्केट के दुकानदारों ने झोपड़पट्टी में रहने वालों पर अक्सर दुकान में लूटपाट और मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं झोपड़पट्टी के लोगों ने पत्थरबाजी के बाद महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह दुकान खोलकर सामान रख रहे थे। इसी दौरान मटर गिर गया। इसके बाद की जमीन पर गिरे हुए मटर के ऊपर चढ़ा कर झोपड़पट्टी के लोग जाने लगे। इसको लेकर दुकानदारों द्वारा रोका गया तो झोपड़पट्टी के लोगों ने सामान फेंक कर दुकानदारों को गाली देने के साथ मारपीट करने लगे।

Share this:

Latest Updates