Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आप भी रहें सावधान! क्योंकि तेजी से पैर पसार रहा मंकीपॉक्स, कनाडा में 71 व फ्रांस में 51 नए मरीज मिले 

आप भी रहें सावधान! क्योंकि तेजी से पैर पसार रहा मंकीपॉक्स, कनाडा में 71 व फ्रांस में 51 नए मरीज मिले 

कोरोना महामारी अभी खत्म भी नहीं हुई है कि एक और घातक बीमारी मंकीपॉक्स ने पूरी दुनिया में पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसलिए हमें सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह बीमारी भी एक -दूसरे से संपर्क में आने से होती है। मंकीपॉक्स ने फ्रांस और कनाडा में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। फ्रांस में मरीजों की संख्या 50 पार कर गई है। कनाडा में भी 71 नए मरीज सामने आए हैं। फ्रांस के मरीजों में 20 ऐसे हैं जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं।

22 से 63 वर्ष की उम्र के हैं मंकीपॉक्स पीड़ित 

फ्रांस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सैंटे पब्लिक के मुताबिक 03 जून को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2 बजे तक फ्रांस में मंकी पॉक्स के 51 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह मरीज 22 से 63 वर्ष की आयु के पुरुष के हैं। कनाडा के क्यूबेक प्रांत में भी मंकी पॉक्स के 71 मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के मुताबिक 71 मरीजों में पांच ओंटारियो और एक अल्बर्टा का है।

Share this:

Latest Updates