Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोनाक्षी से पहले जहीर इकबाल दीक्षा सेठ और सना सईद को कर चुके हैं डेट, जानें सोनाक्षी से जहीर की मुलाकात कब और किसने कराई

सोनाक्षी से पहले जहीर इकबाल दीक्षा सेठ और सना सईद को कर चुके हैं डेट, जानें सोनाक्षी से जहीर की मुलाकात कब और किसने कराई

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशन को लेकर चर्चा हर जुबान पर है। हालांकि चर्चा को बल देने वाले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ही हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के पोस्ट और उस पर जहीर इकबाल द्वारा किए गए कॉमेंट्स के बाद ही दोनों के बीच चल रहे मामले का खुलासा हुआ। वैसै आप सभी तो सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार से पहले से ही वाकिफ होंगे। आपको बता देगी सोनाक्षी से पहले जहीर इकबाल दीक्षा सेठ और सना सईद को भी लंबे समय तक डेट कर चुके हैं।

ऐसे हुई सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की मुलाकात

जहीर और सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। पिछले दिनों एक शादी में साथ देखा गया था। दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में साथ पहुंचे थे। हा ही में जब सोनाक्षी ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की थीं तो यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्होंने जहीर इकबाल से सगाई कर ली है। फिलहाल तो ये दोनों एक साथ फिल्म डबल एक्सेल में नजर आएंगे। फिल्म में हुमा कुरैशी भी दिखाई देंगी।

कई हसीनाओं से रहा है जहीर का नजदीकी रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल का नाम 2014 में आई फिल्म लेकर हम दीवाना दिल फेम दीक्षा सेठ के साथ जोड़ा गया था। कहा गया था कि वह दोनों एक-दूसरो को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। इनके अलावा सना सईद से भी इनके लिंक अप की खबरें सामने आई थीं। 2018 में इनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मुलाकात एक दोस्त के यहां पार्टी में हुई थी। इसके बाद जहीर ने प्यार का इजहार करते हुए इंस्टाग्राम पर ‘I love you’ भी लिखा था। और सना की फोटो भी शेयर की थी। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के लिए किया है।

साल 2019 में ‘नोटबुक’ फिल्म से डेब्यू किया

जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। उनकी उम्र 34 साल है। इनके पिता का नाम इकबाल रत्नासी है। वह सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं। इसी नाते ‘भाईजान’ ने जहीर इकबाल को लॉन्च भी किया था। जहीर इकबाल ने साल 2014 में सोहेल खान के साथ काम किया था। इसमें उन्होंने बतौर असिस्टेंट काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में ‘नोटबुक’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट प्रनूतन बहल नजर आई थीं। इस मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था, जो कि हॉलिवुड फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ का अडैप्शन थी। 15 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

Share this:

Latest Updates