Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘कॉफी विद करण ‘ के 7वें सीजन के शुरू होने से पहले कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, बोलीं – घर में घुसकर मारा था ना

‘कॉफी विद करण ‘ के 7वें सीजन के शुरू होने से पहले कंगना रनौत ने फिर साधा करण जौहर पर निशाना, बोलीं – घर में घुसकर मारा था ना

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से फिल्म निर्देशक करण जौहर पर निशाना साधा है। करण जौहर अपने फेमस शो ‘कॉफी विद करण ‘ के 7वें सीजन से स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। यह शो पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। करण जौहर के शो का प्रीमियर 7 जुलाई को हो रहा है। ऐसे में शो के प्रसारण से ठीक पहले कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा-‘ओटीटी पर आज ‘कॉफी विद करण’ का प्रीमियर है। इसके कारण पापा जो शो के सभी मुख्य एपिसोड्स को प्रमोट कर रहे हैं। गुड लक पापा जो… लेकिन इस एपिसोड का क्या, ओह सॉरी!!! सर्जिकल स्ट्राइक, घर में घुसकर मारा था ना, मेरा एपिसाड शो का सबसे फेमस एपिसोड था और इसके बाद ही यह टीवी पर बैन हो गया था… फिल्मफेयर अवार्ड्स की तरह।

तेजी से वायरल हो रहा है कंगना का यह पोस्ट

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधा  है। खास कर नेपोटिज्म के मुद्दे पर वह अक्सर करण जौहर पर निशाना साधते नजर आती है। बता दें कि एक बार कंगना रनौत ने एक बार करण जोहर को उनके ही शो में उनपर बॉलीवुड में नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगते हुए उन्हें ‘नेपोटिज्म का ध्वजवाहक’ कह दिया था। इसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतिजावाद विवाद को लेकर बड़ी बहस छिड़ी थी। बाद में कई फिल्मी सितारों ने इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रखना शुरू किया।

Share this:

Latest Updates