Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRM में नये सेफ्टी कल्चर युग की शुरुआत: चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा

CRM में नये सेफ्टी कल्चर युग की शुरुआत: चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा

CRM Safety Champion- 24 कार्यक्रम लॉन्च

Jamshedpur News: जमशेदपुर में CRM safety champion- 24 कार्यक्रम लॉन्च किया गया। जिसमें 25 कर्मचारियों के साथ इस कार्यक्रम को लांच किया गया। इस कार्यक्रम में चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा, चीफ CRM अजय झा, हेड एम शुक्ला, टाटा वर्कर्स यूनियन के सह सचिव नितेश राज एवम अन्य CRM UCMs, officers ने संयुक्त रूप से सेफ्टी चैंपियन पोस्टर लॉन्च किया। इस मौके पर चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा ने अपना संबोधन में कहा कि टाटा स्टील का सुरक्षा संबंधित प्रदर्शन बेहतर रहा है। अब CRM में नये सेफ्टी कल्चर युग की शुरुआत हुई है। चीफ CRM अजय झा एवम टाटा वर्कर्स यूनियन के सह सचिव नितेश राज ने विभागीय सेफ्टी में कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही, जिससे कंपनी सुरक्षा क्षेत्र में और आगे बढ़ सकती है । इस प्रयास से दुर्घटना आंकड़ा को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम की दूसरी पारी में सेफ्टी चैंपियन साथियों को विभाग के हेड श्री शुक्ला एवं सेफ्टी ऑफिसर सोनम राजपूत ने सेफ्टी संबंधी विभाग के आंकड़ा से परिचय कराया । साथ ही आगे किस तरह टारगेट के तहत सेफ्टी रोड मैप के साथ आगे बढ़ना है, उसके लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी चेयरमैन अश्विनी मथान ने किया। इस कार्यक्रम में CRM विभाग के कमेटी मेंबर सरोज पांडे,गुलाबचंद यादव,अनिल मिश्रा, दिनेशकुमार, सूरज कुमार,संदीप बेहरा, हेड केशव झा,जतिंदर कुमार,अनुराग कुमार,निर्भय, साई कुमार,प्रशस्ति श्रेया,अविनाश,एवम अन्य साथी उपस्तित थे।

Share this:

Latest Updates