Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- झारखंड में भी गिर सकती है हेमंत सोरेन की सरकार

बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- झारखंड में भी गिर सकती है हेमंत सोरेन की सरकार

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि महाराष्‍ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार गिरने वाली है। ठीक ऐसा ही हाल झारखंड में भी होने वाला है। आने वाले दिनों में झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिर जाएगी।  के बाद झारखंड की बारी है। बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा कि जिस तरह की स्थिति महाराष्‍ट्र में बनी हैं, ठीक वैसा ही हाल झारखंड में भी हैं। झारखंड में चल रही झामुमो- कांग्रेस- राजद की गठबंधन सरकार का भी निकट भविष्य में गिरना तय है। उक्त बातें सुवेंदु अधिकारी ने कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहीं। मुंह में कहा कि अभी महाराष्ट्र की बारी है। इसके बाद झारखंड की बारी आएगी। फिर राजस्थान और बाद में पश्चिम बंगाल में भी यही हश्र होने वाला है।

शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायक कर चुके हैं बगावत

गौरतलब है कि इन दिनों महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। यहां सत्तासीन शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायक एकनाथ शिंदे की अगुआई में मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे से बगावत कर गुवाहाटी में जमे हुए हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के बागी विधायकों को राज्‍यपाल से मिलने और अपनी बात रखने का निर्देश दे दिया है। संभव है कि एक-दो दिनों में एकनाथ शिंदे और शिवसेना के सभी बागी विधायक मुंबई पहुंच जाएं।

Share this:

Latest Updates