Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लड़कियों से संबंध रखने में सुल्तानों को भी पीछे छोड़ चुके हैं बंगाल सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी : शुभेंदु

लड़कियों से संबंध रखने में सुल्तानों को भी पीछे छोड़ चुके हैं बंगाल सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी : शुभेंदु

पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार घोटाले में संलिप्त पाए गए मंत्री पार्थ चटर्जी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि पुराने जमाने में सुल्तानों के कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध हुआ करते थे। लेकिन पार्थ चटर्जी इस मामले में सुल्तानों को भी पीछे छोड़ चुके हैं। कितनी महिलाओं और लड़कियों से पार्थ के संबंध हैं, यह बताना मुश्किल है। 

सप्ताह में 5 दिन अर्पिता के घर जाते थे मंत्री पार्थ चटर्जी

शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में कुछ अपवादों को छोड़ दे तो सिर्फ एक शादी करने की इजाजत है। इसलिए भारत में इन लड़कियों से शादी नहीं की, नहीं तो इन तमाम लड़कियों से वह शादी कर चुके होते। शुभेंदु ने कहा कि पता चल गया है कि जिस लड़की (अर्पिता मुखर्जी) के घर से इतनी बड़ी राशि बरामद हुई है, वहां सप्ताह में पांच दिन समय बिताते थे। सुबह नौ बजे जाते थे और रात को निकलते थे। वहां से करोड़ों रुपये मिले हैं तो और किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है।

पार्थ चटर्जी की डॉक्टरेट की डिग्री भी फर्जी

शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के मुखपत्र जागो बांग्ला का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें वर्तमान में चल रहे मामले क्यों नहीं प्रकाशित हो रहे हैं। पार्थ चटर्जी तो उसके प्रधान संपादक हैं। शुभेंदु में कहां की पार्थ चटर्जी की डॉक्टरेट की डिग्री भी जाली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शुभेंदु ने कहा कि दीदी झूठ की खान हैं। वह लोगों को बरगलाने का ही काम करती हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि इतना कुछ उजागर हो जाने के बाद भी उन्होंने अपनी कैबिनेट में ऐसे लोगों को रखा है। ममता कैबिनेट में कई भ्रष्टाचारी आज भी मौजूद हैं। हकीकत यह है कि ममता की सहमति और जानकारी के बगैर कुछ भी नहीं हुआ है। ठीक से जांच हो तो सारा का सारा राज खुल जाएगा।

Share this:

Latest Updates