Dhanbad News : बंगाली वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया। हीरापुर दुर्गा मंदिर मैदान से दोपहिया वाहन रैली निकाली गयी. रैली में सैकड़ों रक्तदाताओं और प्रेरकों ने रक्तदान के आग्रह को उजागर करने वाली सफेद टी-शर्ट के ड्रेस कोड के साथ भाग लिया। रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद विधायक राज सिन्हा की मौजूदगी में लोगों के बीच रक्तदान की आवश्यकता बताते हुए लीफलेट बांटे गये. रणधीर वर्मा चौक से रैली सिटी सेंटर तक पहुंची, जहां पर्चे बांटे गए। संस्था के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने बताया की हम बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य इस रैली में सहयोग के लिए धनबाद की जनता को हृदय से धन्यवाद देना चाहते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली मोटरसाइकिल रैली

Share this:


