Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओड़िशा के कटक के निरगुंडी में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, कुछ यात्री घायल

ओड़िशा के कटक के निरगुंडी में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, कुछ यात्री घायल

मुख्यमंत्री माझी ने जतायी चिन्ता, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

Bhuvneshwar news, Indian Railway accident news : ओड़िशा के कटक जिले के निरगुंडी पैसेंजर हाल्ट (पीएच) के पास रविवार को बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस एक्सप्रेस ट्रेन के 11 एसी कोच पटरी से नीचे उतर गये। इसमें कुछ यात्री घायल हुए हैं। इन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल पहुंचाया गया है। ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटना पर चिन्ता जताते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूर्वी तटीय रेलवे ने जानकारी और सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं।

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी(सीपीआरओ) अशोक कुमार मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें पूर्वी तटीय रेलवे के महाप्रबंधक और खुर्दा डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) शामिल हैं। साथ ही, आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गयीं। राहत कार्य में सहायता के लिए खुर्दा से एक राहत ट्रेन भी भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इस पर जांच चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में एक यात्री की मौत हुई है और 07 यात्री घायल हुए हैं। लेकिन, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

 रेलवे ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, स्थानीय दमकल स्टेशनों और पुलिस अधिकारियों को भी राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए सूचित किया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यात्रियों के परिवहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और सामान्य ट्रेन सेवाओं को जल्द ही बहाल कर दिया जायेगा।

Share this:

Latest Updates