Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विश्वासघात : वह नहीं जानती थी कि उसकी बड़ी बहन की सहेली का भाई करेगा ऐसा, ऐसी दरिंदगी…

विश्वासघात : वह नहीं जानती थी कि उसकी बड़ी बहन की सहेली का भाई करेगा ऐसा, ऐसी दरिंदगी…

Saharanpur news, UP news : कोई भी लड़की किसी लड़के को देखकर यह अंदाजा नहीं लगा सकती है कि वह कैसा है और क्या कर सकता है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक लड़की के साथ हुई घटना से ऐसा ही समझ में आता है। उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित करवाई की और 15 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना सहारनपुर जिले के थाना देवबंद क्षेत्र की है।

मिठाई खाने के बाद बेहोश हो गई लड़की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवती को नशीला पदार्थ मिली मिठाई खिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी (देहात) सागर जैन ने बताया कि देवबंद में एक मोहल्ले की निवासी पीड़िता (22 वर्ष) ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की पठानपुरा मोहल्ले की सादिया ओर सामिया से दोस्ती थी। उसने यह भी बताया कि दोनों बहनें उसकी बड़ी बहन को किसी काम से अपने साथ ले गई थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह घर में अकेली थी तभी सादिया और सामिया का भाई फैजान उसके घर पहुंचा और उसे मिठाई तथा कोल्ड ड्रिंक देते हुए कहा कि इसे उनके घर पर मौजूद उसकी बड़ी बहन ने भिजवाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि फैजान के बार-बार कहने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मिठाई भी खा ली। कुछ देर में ही वह बेहोश हो गई।

दोस्तों को बुलाकर किया गैंगरेप

पीड़िता का आरोप है कि फैजान ने अपने दोस्तो को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। फैजान के घर वाले भी उसकी मदद कर रहे हैं और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ओर उसके भाई का रिश्ता तय हो गया था, लेकिन आरोपियों ने दोनों के होने वाले ससुराल में यह अश्लील वीडियो भेज दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

Share this:

Latest Updates