Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देवघर से बासुकीनाथ के बीच और बढ़ेगी रौनक, बननेवाली है फोर लेन सड़क, पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 20 फीट चौड़ा होगा कॉरिडोर

देवघर से बासुकीनाथ के बीच और बढ़ेगी रौनक, बननेवाली है फोर लेन सड़क, पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 20 फीट चौड़ा होगा कॉरिडोर

Jharkhand news : बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर से बासुकीनाथ (दुमका) के बीच और रौनक बढ़ने वाली है। केंद्र सरकार की मदद से इस रूट पर फोर लेन सड़क बनने वाली है। साथ ही साथ पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सड़क किनारे 20 फीट चौड़ा कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। कॉरिडोर के साथ 45.159 किमी सड़क के निर्माण पर केंद्र सरकार 976 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने  टेंडर जारी कर दिया गया है।

गुड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत ने जताया आभार

इस कार्य के लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि  श्रद्धालुओं और दूसरों की सुविधा के लिए 976 करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन सड़क बनेगी। साथ ही साथ पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 20 फ़ीट चौड़े कॉरिडोर के साथ कुल 45 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार और NH (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का आभार जताया है। निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और झारखंड के साथ उनके लगाओ के कारण ही ऐसा संभव हो पा रहा है। 

Share this:

Latest Updates