Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bhaijaan in loongi : लूंगी में भाईजान मचा रहे धमाल तो फैंस हो रहे क्रेजी

Bhaijaan in loongi : लूंगी में भाईजान मचा रहे धमाल तो फैंस हो रहे क्रेजी

Mumbai News : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी कि सलमान इन दिनों साउथ के सुपरस्टार रामचरण और वेंकटेश के साथ लूंगी पहन धमाल मचा रहे हैं। आप कह सकते हैं यह धमाल जल्द ही रिलीज होने वाली उनकी फिल्म के प्रोमो के तौर पर है। बहरहाल, इस फिल्म के पांच गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे देखकर उनके फैन्स क्रेजी हुए जा रहे है। आखिर कौन सी है यह फिल्म जिसके गाने एक-एककर रिलीज हो रहे हैं और सलमान खान धमाल मचाए जा रहे हैं…, आइये बताते हैं।

सलमान, किसी का भाई तो किसी की जान

तो आइए आप की उत्कंठा को शांत करते हैं। सलमान खान की इस नई फिल्म का नाम है ‘किसी का भाई तो किसी की जान’। बहरहाल, इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इनमें से एक येंतम्मा भी है, जिसमें भाईजान को लूंगी में देख फैन्स सोशल मीडिया पर कम धमाल नहीं मचा रहे हैं। इसी तरह फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग ‘नाईयो लगदा’, के अलावा पंजाबी डांस नंबर ‘बिल्ली-बिल्ली’, ‘फिर फॉलिंग इन लव’ और ‘ बठुकम्मा भी रिलीज हो चुका है।

नाटू-नाटू के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं रामचरण

‘येंतम्मा’ गाने पर सलमान खान साउथ जिस साउथ सेंसेसन रामचरण के साथ लुंगी पहनकर थिरक रहे हैं, उन रामचरण को हाल ही में उनके गाने नाटू-नाटू के लिए उन्हें ऑस्कर से नवाजा जा चुका है। अब जबकि इस फिल्म के गाने ही इतने धमाल मचा रहे हैं तो फिर फिल्म क्या गुल खिलाएगी, दर्शकों को इसके लिए थोड़ा करना पड़ेगा इंतजार।

Share this:

Latest Updates